एक सीधे सादे और गरीब मजदूर को छल कपट के द्वारा लूट लिया जाए , जाली दस्तावेज बनाकर उसकी बची खुची सम्पति हड़प लिया जाए , मूल धन पर चौतरफा ब्याज लगाकर कर्ज की राशि सैकड़ो गुणा बढ़ा दी जाए तो उस व्यक्ति के लिए हमारे अंदर सहानुभूतिपूर्वक भावनाए पनप ही जाती है। लेकिन अगर वह व्यक्ति महा शराबी हो , दिन रात शराब और जुए मे लिप्त हो , व्यभिचारी हो तब ऐसे व्यक्ति के लिए हमारे दिल मे सिर्फ और सिर्फ आक्रोश ही होता है।
हरिया दूसरे तरह का व्यक्ति है। शराब के चक्कर मे पांच लाख रुपए का कर्जा कर डाला। गलती उसकी पत्नी की भी है। अगर उसका हसबैंड समझने के लिए तैयार ही नही है तो उसे अपने हसबैंड से किनारा कर लेना चाहिए। यह 21 वीं सदी है। औरत अब मजबूर नही हो सकती। अपने अधिकार और स्वाभिमान के लिए उन्हे सजग होने की जरूरत है।
हाँ यह बात तो है कि हम इक्कीसवीं सदी में रहते हैं पर कहीं कहीं मानसिकता अभी भी प्रस्तर युग की है
विश्व और उसके पांच पांडव --
किसी भी युद्ध पर जीत हासिल करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है दुश्मन देश की क्षमता और रणनीतिक कौशल के बारे मे परफेक्ट इन्फोर्मेशन । अब तो व्यवसायिक क्षेत्र मे भी इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजीज का ही बोलबाला है। और यह काम विश्व के लिए पांच पांडेय कर रहे है और बहुत खूब कर रहे है।
हाँ विश्व ने अपना जाल बिछाया हुआ है l अभी तक कोई भैरव सिंह के नजर में आए भी नहीं है l यह चारों विश्व के ताकत भी हैं जो कहानी के अंत तक विश्व के साथ बने रहेंगे
विश्व और पी आई एल ---
पुराने केस को पुनर्जीवित कर ठोस साक्ष्य जुटाना बहुत बहुत मुश्किल कार्य है और इसका कारण इस अपडेट से स्पष्ट जाहिर हो रहा है। विश्व ने बहुत बढ़िया प्लानिंग किया है। पुराने केस को ओपन करा कर वो भैरव सिंह के खिलाफ कोई कमाल नही कर सकता। बेहतर है कि उन्हे नये केस मे लपेटा जाए । चोर चोरी से जाए पर हेराफेरी से नही जबकि भैरव सिंह तो बहुत बड़ा डकैत है। वो फिर से गवर्नमेंट को चुना लगाएगा ही और वो लगाएगा क्या लगा ही रहा है। अगर उसके इस कृत्य का साक्ष्य जुटा लिया जाए तब वो फंसेगा ही और साथ मे पुराने केस पर भी उसकी स्थिति संदेहास्पद हो जाएगी। इस पुरे केस मे फिर से पांच पांडव की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।
जाहिर सी बात है कहावत भी है
चोर चोरी से जाए पर हेरा फेरी से ना जाए
जिस खानदान ने पीढियों से सरकारी खजाने में लुट मचा रखा हो जाहिर है उसकी लालच हर पल बढ़ता ही जा रहा होगा l
पर वह क्राइम भी ऐसा कर रहा होगा कि सबुत उसके खिलाफ नहीं होंगे
पर विश्व ना सिर्फ सबुत जुटाएगा ब्लकि बनाएगा और उसके इस काम में उसके चार साथी काम आयेंगे
गुप्त संदेशवाहक --- मुझे लगता है किताब विक्रता ही गुप्त संदेशवाहक है। वह बार बार इशारे पर इशारे किए जा रहा है लेकिन विश्व और उसके साथी समझ नही पा रहे हैl
बेशक आपने सही अनुमान लगाया है
किसी के पास वह सभी साक्ष है
विश्व को अपनी ओर आमंत्रित भी कर रहा है ऐसा नहीं कि विश्व अपना दिमाग नहीं लगाया है
पर उनके भेंट होने में थोड़ी देरी है
भैरव सिंह ने इस बार दंगे का प्लानिंग कर रखा है लेकिन मुझे लगता है विश्व उसके प्लानिंग से बेखबर भी नही है।
शायद यह दंगा ' इंस्पेक्टर रोणा ' के लिए कब्रगाह न बन जाए !
जी बिलकुल पर इंस्पेक्टर रोणा का मौत इतनी जल्दी नहीं और इतनी आसान भी नहीं
कुछ ऐसा होगा जिसकी कल्पना रोणा ने कभी कि ही नहीं होगा
बहुत ही बेहतरीन अपडेट बुज्जी भाई।
आउटस्टैंडिंग एंड जगमग जगमग।
धन्यवाद
SANJU ( V. R. ) भाई
अगला अपडेट में एरर करेक्शन कर रहा हूँ
उम्मीद है आज रात तक प्रस्तुत कर दूँगा वर्ना कल देर शाम तक ही ला पाऊँगा