# दृष्टि का बाप एक दैत्याकार एवं भाव विहीन व्यक्ति ' धामा ' और मां की कोई खोज खबर नही , न ही नाम पता ! - पहला सस्पेंस ।
# कोमल मैडम जालिम दीदी उर्फ सोनिया चौपड़ा के शरण मे ! - दूसरा सस्पेंस ।
# सोनिया मैडम का गुरू ' घंटाल ' - तीसरा सस्पेंस ।
# अशोक कपूर के साथ साथ उनके साहबजादे ' रवि कपूर ' - चौथा सस्पेंस ।
# अशोक कपूर का लेबोरेट्री ! पांचवा सस्पेंस ।
# अंजली मैडम का ह्रदय को अति बोल्ड सजेशन देना ! - छठा सस्पेंस ।
# रश्मि , आशिमा और तमन्ना की मां - कामिनी मैडम ! सातवां सस्पेंस ।
( वैसे अब तो रश्मि और आशिमा पर भी संदेह किया जा सकता है )
इन सस्पेंस से भरी हुई घटनाक्रम मे एक लड़की ' नेहा ' दया की पात्र लग रही है और एक लड़की ' आव्या ' अपनी भूमिका मे जान फुंकती हुई नजर आ रही है ।
वैसे दृष्टि शनैः शनैः मजबूत किरदार मे ढलती जा रही है ।
जहां तक मुझे याद है , सोनिया और उसके हसबैंड सुरेश चौपड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और बाद मे इनकी मृत्यु की खबर आई थी ।
जब सोनिया जीवित है तो सुरेश के भी जीवित होने के सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता ।
इस अपडेट मे ' अंश ' का जिक्र अंश के पदार्पण की सूचना दे रहे है । लेकिन सवाल अब भी वही है , तुषार और उसकी दो बीवी कहां है ?
बहुत ही बेहतरीन अपडेट रिया जी ।
आउटस्टैंडिंग एंड अमेजिंग अपडेट ।